परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया में पागल हाथी ने अपने महावत को पैरों से कुचल कर मार डाला. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे महावत हाथी के लिए पीपल के पेड़ की पत्ती के लिए चारा की व्यवस्था कर रहा था. इसी दौरान पागल हाथी ने महावत को पटककर पैरों से कुचल दिया.जिससे घटना स्थल पर ही महावत की मौत हो गई.
मृत युवक की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है. कोई भी ग्रामीण युवक के पास नही जा रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि पागल हाथी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र बडुआ नवादा के ध्रुप सिंह की बताई का रही है.महावत के बारे में बताया जा रहा है कि वह गोपालगंज का रहने वाला है. अभी नया नया काम पर आया था.इधर ग्रामीणों में पागल हाथी से डर बना हुआ है कि कही हाथी गांव में नही घुस जाए.ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दे दिया है।जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर पागल हाथी को वश में करने के लिए प्रयास कर रहे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…