परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सिंघौली चंवर में शुक्रवार की रात अपराधियों ने बाइक सवार युवक की ईंटकरण सड़क पर धारदार हथियार से गला रेत निर्मम हत्या कर दी. बाद में हत्यारों ने युवक के शव को बगल के सरहरी गांव के पास स्थित चंवर में फेंक दिया. मृतक भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ही सहसा गांव के स्व. रामपूजन भारती का पुत्र संतोष भारती(30) था. शनिवार की सुबह जब गांव के लोग चंवर की तरफ गए तो सड़क पर खून पसरा देख उनके होश उड़ गए. लोगों ने जब बगल में देखना शुरू किया तो पानी के युवक का शव दिखा. इसके बाद यह खबर जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई. बगल के कई गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाने की पुलिस वहां पहुंच शव का पंचनामा बना उसे पोस्टमॉर्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार संतोष परिवार के साथ कोलकाता रहता था. मृतक के भतीजे प्रिंस भारती ने बताया कि चाचा पासपोर्ट के काम से कोलकाता से गांव आए थे. शुक्रवार की शाम वह मोरा बाजार जाने की बात कह घर से निकले थे. रात के 10 बजे के आसपास उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. इससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी. शनिवार की सुबह परिवार के लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि चंवर में शव मिलने की बात सामने आ गई. घटनास्थल पर युवक का बाइक भी नहीं मिला. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक लावारिस बाइक पड़ा हुआ है. पुलिस ने वहां पहुंच बाइक भी बरामद कर लिया. महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने मामले की जांच की. कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…