परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भरौली गांव निवासी सुनील राम एवं अर्जुन राम के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं व गाली गलौज के बाद मारपीट में बदल गई।जिसमे सुनील राम का 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार राम के सर में अर्जुन राम के द्वारा रॉड से मारकर जख्मी कर दिया गया।
मिथिलेश राम की स्थिति गंभीर होने पर उपस्थित लोगों ने इलाज के लिए मैरवा भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मिथिलेश कुमार का शव देखकर मां एवं पिता सहित गांव के लोगों में कोहराम मच गया ।सभी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। इधर मौत की सूचना मिलने पर आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज अपना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है इस सबंध में आंदर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…