Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मिट्टी भराई के दौरान 15 वर्षीय छात्र की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बाबू के भटकन गांव में रविवार को मिट्टी भराई के दौरान 15 वर्षीय छात्र का ट्रैक्टर से दबने से मौत हो गई।मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है मृत छात्र की मौत के बाद घटनास्थल पर दर्जनों की संख्या में भीड़ लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी जयनाथ यादव का मृत पुत्र बंटी कुमार उम्र 15 वर्ष गांव के एक ट्रैक्टर पर बैठकर बाबू के भटकन गांव में मिट्टी गिराने के लिए चला था।

ट्रैक्टर का चालक मिट्टी भरकर मोड़ पर घुमा रहा था इसी दौरान ओवरलोड मिट्टी से भरा ट्रैक्टर व ट्राली पलट गई जिसमें छात्र दब गया और उसकी मौत हो गई वहीं चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका है। सूचना पर आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज अपने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल दोनों पक्ष मिलकर समझौते की बात कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026