Categories: छपरा

सारण के युवक तमिलनाडु में समुद्र में डूबा, खोजबीन जारी, गांव में छाया मातम

छपरा: मशरक के दुरगौली गांव के एक युवक की 27 मार्च को तमिलनाडु में समुद्र में डुबने की खबर से गांव समेत परिजनों में मातम छाया हैं। युवक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में परीक्षा देने गया था सोमवार तक युवक की समुद्र में खोजबीन जारी है। मामला है कि दुरगौली गांव निवासी बृजकिशोर पांडेय का 23 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार जो सिलीगुड़ी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में अप्रेंटिस में था उसी में फाइनल की परीक्षा देने तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर गया जहां अपने मौसी के यहा ठहरा उसी दौरान वह घूमने के दौरान समुद्र में नहाने चला गया जहां ज्वार भाटा की लहर में डूब गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों समेत गांव में मातम छा गया। परिजनों ने छपरा भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की मदद से वहा के प्रशासन से युवक की खोजबीन जारी करने का आग्रह किया हैं जिस पर सांसद के द्वारा वहा के डीएम और एसपी से बात कर खोजबीन युद्ध स्तर पर चालू करने का प्रयास किया गया है। इधर गांव में सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। युवक के पिता बढई का काम करते हैं वही युवक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026