परवेज अख्तर/सिवान:- नववर्ष के मौके पर पिकनिक मनाकर यूपी०से लौट रहे चार युवक नशे की हालत में पहली जनवरी की देर शाम श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर गिरफ्तार कर लिये गये. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बुधवार शाम श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर सघन जांच किया जा रहा था. उसी क्रम में ऑटो में सवार होकर चार युवक यूपी की तरफ से आ आये जो काफी शराब पिये हुए थे. सभी युवकों को नशे की हालत में पीएचसी०लाया गया और उसका चिकितकीय जांच करवाया गया.गिरफ्तार युवकों में यूपी चुरिया गांव निवासी राजेंद्र मिश्र का पुत्र ओमनारायण मिश्र, गुठनी पूर्वी के सीताराम वर्मा का पुत्र शंकर वर्मा, प्रसोत्तिम मुड़ा के हृदया प्रसाद का पुत्र विशाल प्रसाद तथा सीवान द्विवेदी कालोनी निवासी विनय कुमार द्विवेदी का पुत्र आलोक कुमार शामिल है. इनलोगों के खिलाफ कांड संख्या 01/20 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…