हुसैनगंज में बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

  • घटना का उद्भेदन करने के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का हुआ गठन
  • तीन शातिर अपराधियों ने दिया है घटना को अंजाम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन एसएच 89 मार्ग पर महुवल खेल मैदान के समीप सोमवार की देर रात शादी समाराेह में शामिल होने जा रहे युवक से तीन बदमाशों ने बाइक लूटने की कीेशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की तीन गोली मारकर घायल हत्या कर दी । बदमाश हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला निवासी मुन्ना तिवारी उर्फ राजू तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी उर्फ मुकुल तिवारी के रूप में हुई है।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कांड के उद्भेदन के लिए एसआइटी का गठन किया है।

बताया जाता है कि अभिषेक तिवारी अपने बड़े भाई अविनाश कुमार तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सहुली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा थे। ज्योंही वे लोग महुवल खेल मैदान के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने पीछे उन्हें धक्का मार दिया। इसके बाद अभिषेक ने बाइक रोक दी। अभी दोनों भाई कुछ समझ पाते तबतक बदमाशों ने बाइक छीनने की कोशिश की। इसका अविनाश तिवारी ने विरोध किया और हेलमेट से एक बदमाश पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अविनाश पर तान दी। बड़े भाई पर पिस्टल तानते देख अभिषेक बदमाशों से भिड़ गया। तभी बदमाशों ने एक-एक कर अभिषेक को तीन गोली मार दी। गोली लगने के बाद अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गोली मृतक के पेट, हाथ व सीने में लगी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी अविनाश ने स्वजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026