Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मालेश्वरी चौक पर आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर के मालेश्वरी चौक के पास
गुरुवार को आपसी विवाद में चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो
गया। घायल युवक कृष्णा राम है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के
लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद
गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस एक
आरोपित मोतीचंद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा राम व अम्बेडकर नगर निवासी मोतीचंद्र के पुत्र गोपीचंद के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक बार रुपए के लेनदेन को लेकर भी विवाद
हुआ था। तब स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद को सुलझा लिया गया
था। लेकिन, गुरुवार को फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। विवाद इतना
बढ़ गया कि गोपीचंद ने कृष्णा पर गोली दाग दी। इससे कृष्णा राम बुरी तरह
घायल होकर जमीन पर गिर गया। इधर गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस
घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

अपने पास मौजूद हथियार से मारी गोली

कहा जा रहा है कि गोपीचंद ने क्रोध में कृष्णा को अपने पास मौजूद हथियार
से गोली मारकर घायल दिया। वह किसी मामले को लेकर काफी नाराज था। इस दौरान
वह गाली-गलौज भी कर रहा था। इसकी सूचना कृष्णा राम के बेटे ने अपने पिता
को दी। जब कृष्णा ने गोपीचंद से उसकी नाराजगी का कारण जानना चाहा। तभी
अपने पास में रखे हथियार से उसने गोली दाग दी। इस घटना को लेकर परिजनों
ने मोहल्ले के ही तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

युवक के सिर में लगी है गोली

आपसी विवाद के कारण हुए इस हादसे से पूरा मोहल्ला डरा हुआ है। बताया जा
रहा है कि गोली कृष्णा राम के सिर में लगी है। फलस्वरुप उसकी हालत नाजुक
बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद कर
लिया गया है।

दो आरोपितों की हो रही तलाश

गोलीकांड के इस मामले में नामजद तीन आरोपितों में एक को गिरफ्तार कर लिया
गया है। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हालांकि दोनों आरोपित मौके से फरार बताये जा रहे हैं।
अस्पताल पहुंचे एसडीओ व एसडीपीओ
शहर के अम्बेडकर नगर में हुई गोलाबारी में घायल से युवक से मिलने सदर
एसडीओ संजीव कुमार व सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे।
घटना के कारणों की जानकारियां हासिल करने के बाद दोनों वापस लौट गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026