मैरवा में लूट के दौरान गोली मार युवक को किया घायल, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

  • घटना में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
  • सिवान एसपी का दावा घटना को कारित करने वाले माफ नहीं किए जाएंगे

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पम्प के पास सोमवार मध्यरात्रि 1 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार छह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार युवक को लूट के बाद गोली मार दी. युवक अपने भाई को ट्रेन से यात्रा के लिए स्टेशन ले जा रहा था. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए यूपी के गोरखपुर लेकर चले गए.गोरखपुर के डॉक्टरों की टीम ने युवक के गले में फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाला. इसके बावजूद भी उसकी हालत गंभीर बनी रही.जिस कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया.जहां मंगलवार की देर संध्या लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के अगसड़ा गांव निवासी वकील यादव का 27 वर्षीय बेटा अभय कुमार अपने भाई निर्भय यादव को मैरवा स्टेशन ले जा रहा था.

बाइक पर वापसी में अकेले होने की स्थिति को लेकर वह ममेरे भाई विनोद यादव को भी बाइक पर बिठा लिया.जैसे हीं तीनों बभनौली पंप के पास पहुंचे की अपराधियों ने हथियार दिखा उन्हें रोक लिया.पैसे व मोबाइल छीन लिए.इसी क्रम में एक अपराधी ने गोली चला दी जो अभय को जा लगी.इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से भाग निकले. गोली लगने के बाद अभय जख्मी होकर सड़क पर गिर गया.परिजनों को सूचना दी गई व युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने तत्काल युवक के इलाज की व्यवस्था कराई.गोली गले में लगने के कारण सदर अस्पताल से युवक को रेफर कर दिया गया.उधर घटना की सूचना जैसे हीं पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा को मिली तो श्री सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में मैरवा थाने की पुलिस मामले की तहकीकात तथा अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई.

इस दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उसके स्वीकृति बयान के आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.इस संदर्भ में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि करीब-करीब मामले का डिटेक्ट हो चुका है.अन्य घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.उधर जैसे हीं अभय कुमार की मौत होने की सूचना उसके परिजनों को मिली तो परिजन दहाड़ मार बिलखने लगे.परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है.खबर प्रेषण तक मृतक का शव उसके पैतृक गांव नहीं पहुंच सका था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026