परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा स्थानीय पुलिस के लाख प्रयास के बाद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नगर सहित ग्रामीण इलाक़े में शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है. ग्रामीण सोचने को मजबूर है कि मुख्यमंत्री द्वारा शराब पर पाबंदी लगाने के बाद भी शराब की तस्करी कैसे हो रही है. पुलिस आये दिन छापेमारी कर रही है. उसके बाद भी शराब पीने और तस्करी काफी तेज हो गयी. कही न कही पुलिस का डर शराब कारोबारी के अंदर समाप्त हो गया है. इसी कड़ी में मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो गांव के रास्ते से बाइक से शराब लेकर एक युवक सरहरवा जा रहा था. उसी दौरान बरासो गांव का एक युवक संतोष मांझी शराब तस्कर से शराब की दो पेटी छीन लिया. जिसके बाद ग्रामीणों के विरोध कर उसने बोला कि शराब थाना को सुपुर्द कर देंगे, लेकिन अभी तक नहीं किया है. आखिरकार शराब की पेटी उस युवक ने क्या किया. किसके बल पर शराब की पेटियां रख लिया है. यह जांच का विषय है. अगर मैरवा पुलिस इसकी विधिवत जांच करती है तो शराब माफिया सहित शराब छिनने वालों की गिरफ्तारी होती और शराब माफिया का पता चलता. अब देखना है पुलिस कितना जल्दी इस मामले जी जांच करती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026