मैरवा

नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक को बेरहमी से पीटा, दो की स्थिति गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान;- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कोलूहा दरगाह में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुयी. जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक महिला शामिल है. घायलों में हमीदा खातून व इस्तियाक अहमद है. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह इलाजरत है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस मामले में घायल हमीदा खातून ने थाना में आवेदन दिया है. उसने तीन लोगों को आरोपित किया है. जिसमें मो. इरशाद, मो. साहिल व मो. शाहिद शामिल है. अपने दिए गये आवेदन में कहा है कि मेरा भाई शुक्रवार को नमाज पढ़ कर घर आने के दौरान रॉड व लाठी-ठंडे से इरसाद, साहिल व शाहिद ने बेरहमी में मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं बीच-बचाव में गयी तो मुझे भी बेरहमी से पीटा है. इसके पूर्व में भी मारपीट कर घायल किया था. उसने पुलिस से शख्त कानूनी करवाई करने की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026