Categories: पटना

CM की सभा में पटाखा फोड़ने वाला युवक न्यायिक हिरासत में, FIR दर्ज, मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने की वजह से था परेशान

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में पटाखा फोड़ने वाले शख्स को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सिलाव थाने में IPC की धारा 186,188,286,426,353 के अलावे 1908 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सिलाव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने पटाखे फोड़े थे। जिससे वहां भगदड़ मच गई थी। शुभम आदित्य ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर करने के उद्देश्य से पटाखा फोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर सिलाव थाना पुलिस के हवाले किया गया था।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी स्व0 प्रमोद कुमार के 22 वर्षिय पुत्र शुभम आदित्य है। गिरफ़्तारी के बाद उसके घर की भी तलाशी ली गयी। लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। जिसमें वह तंदरुस्त पाया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि काफी दिनों से वह सीएम से मिलने का प्रयास कर रहा था। मगर उनसे मुलाकात नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को जब उसे पता चला कि उनका इस विधानसभा क्षेत्र में अंतिम कार्यक्रम है तो वह सिलाव अपने बाइक से मिलने के लिए आया था। जब मुख्यमंत्री उसके पास से गुजर गए और उससे बात नहीं हुआ तो गुस्से में आकर पॉकेट से पटाखा निकालकर वह फोड़ दिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे हिरासत में लेकर सिलाव थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

शुभम आदित्य की माने तो वह चार पटाखा लेकर आया था। एक पटाखा फोड़ा था और दूसरा पॉकेट में रखा हुआ था। इसके अलावा दो पटाखा बाइक की डिक्की में भी रखा हुआ था। वह अपने आप पर किशोरावस्था में गठित घटनाओं पर लेख लिखा था और वीडियो बनाया था। उसे ही वह मुख्यमंत्री को दिखाना चाह रहा था। सीएम के इस्लामपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान जब उसकी मुलाकात नहीं हुई तो वह कुछ लिख कर वायरल करना चाह रहा था। लेकिन वह कर नहीं पाया था। उसी सिलसिले में वह सिलाव पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक अपनी गलती को स्वीकार कर पछतावा कर रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024