पटना: पंचानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मलसारी गांव का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। वीडियो 29 अगस्त की देर रात की बताया जा रहा है। जिसमे गांव के हीं एक शख्स की बेटी के बर्थ डे पर पार्टी का आयोजन किया गया था। गांव के कई लोगो के अलावे कुछ बाहर से आए लोग भी शामिल थे।
बर्थ-डे का केक काटने के बाद उक्त शख्स के सहयोगियों ने बर्थ-डे पार्टी को चुनावी पार्टी में तब्दील कर दिया। फिर क्या था शराबबंदी वाले बिहार में शराब पार्टी हुई और उसके बाद लोगो का मिजाज बदला तो डांस पार्टी भी हुआ। जिसमें डांस करते हुए एक शख्स हाथ में तमंचा और फिर थ्रनेट लहरा रहा है। इसी बीच एक राउंड फायङ्क्षरग की आवाज आती है।
बताया जाता है कि फायरिंग के बाद और जोश व जुनून के साथ देर रात तक पार्टी होती रही। पंचायत चुनाव के पहले इस तरह की वीडियो सामने आना जिला प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में चुनौती साबित हो सकती है। इस संबंध में एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए थाना की पुलिस को निर्देश दिया गया है। वीडियो की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…