गोपालगंज: किराए के विवाद में दुकानदार को चाकू घोंपा, मकान मालिक सहित तीन गिरफ्तार

गोपालगंज: शहर के ब्रह्मा चौक पर गुरुवार की रात किराए के विवाद को लेकर मकान मालिक तथा दुकानदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान दुकानदार के पेट में चाकू घोंप कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुकानदार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। मारपीट में घायल मकान मालिक के घर के पांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी परमानंद शर्मा शहर के ब्रह्मा चौक पर दुकान चलाते है। गुरुवार की रात नौ बजे दुकानदार परमानंद शर्मा तथा मकान मालिक अजय कुमार गुप्ता के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दुकानदार परमानंद शर्मा के पेट में चाकू घोंप दिया गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मारपीट में मकान मालिक अजय कुमार गुप्ता, उनके पुत्र चंदन कुमार, अतुल्या कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दुकानदार सहित सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुकानदार का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल पांच लोगों का मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने दुकानदार का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक अजय कुमार, चंदन कुमार सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024