Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

परवेज़ अख्तर/(बड़हरिया)सिवान :
यूपी के हाथरस जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव की युवती मनीषा बाल्मीकि के गैंगरेप में हुई मौत को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता ने नेतृत्व में कैंडल जलाकर शोक व्यक्त किया गया. उनके साथ भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो. कुमार सत्यम सिंह, भाजयुमो नेता रवि रंजन श्रीवास्तव, केदारनाथ प्रसाद, डॉ विजय पाण्डेय, राजीव रंजन राजु, कुमार गोरव टुनटुन कुमार, आशीष अग्रवाल, संजय साह, अमित कुमार, रामबाबू गुप्ता, पवन साह, संजीव प्रकाश, अभिषेक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसी तरह बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ के युवकों ने पूर्व जिला पार्षद संजय राम के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम को मशाल जुलूस निकाला गया. कैलगढ़ के युवकों ने बुधवार की देर शाम को पाठक मोड़ पर से लेकर कैलगढ़ बाजार तक कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च के दौरान युवकों ने मनीषा बाल्मीकि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी व साथ ही उन चारों दरिंदो को फांसी की सजा की मांग की गयी. कैंडल मार्च का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने किया. इस मौके पर मनोज सिंह, मंटू सिंह, अनुपम सिंह, रवि पाण्डेय, नीरज मिश्र, अमलेश मिश्र, रिपु सिंह, अतिश मिश्र, पप्पू प्रसाद, मो सलाउद्दीन, प्रमोद तिवारी, रवींद्र सिंह, अंकित मिश्र, भोला शाह, गुलाम अली आदि मौजूद थे.

भगवानपुर में बाबा चौक बाजार पर सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला. मौके पर भीम आर्मी बलहां एराजी पंचायत अध्यक्ष बाबू अली, उपाध्यक्ष राकेश रंजन, दीपक राम,  कैफ हाशमी, अभिमन्यु महतो, राजेश महतो मदन महतो, श्रीभगवान राम, जुबैर अकरम, हुसैन राजा, अमरनाथ राम, मनु कुमार, जयप्रकाश राम, धर्मेंद्र राम, बृजेश मांझी, सोनू पंडित सहित सैकड़ों भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026