परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार के एक ज्वेलरी दुकानदार को घर जाते समय मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है. सादिकपुर निवासी हरिलाल मांझी उम्र 40 वर्ष ने थाने में एक आवेदन देकर अपने ही गांव सादिकपुर के ही धर्मेन्द्र चौधरी,रंजन चौधरी, दीपक चौधरी, मिथलेश चौधरी, जीउत चौधरी, मुन्ना चौधरी और मृत्युंजय कुमार पर 30 सितम्बर की रात्री पचरुखी बाजार स्थित अपने ज्वेलरी दुकान को बंद कर घर जाने के दौरान घात लगाकर हमला करने व बीच बचाव के लिए आये पत्नी, बेटे व भतीजे को मारपीट कर दुकान की बिक्री के 10 हजार रुपये तथा पत्नी के ज्वेलरी जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये है, छीन लेने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…