Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बगौरा में हाथरस हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

परवेज़ अख्तर/सिवान:
हाथरस की घटना को ले शुक्रवार की देर शाम युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही दो मिनट का मौर रख पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दारौंदा प्रखंड में कैंडल मार्च निकाला गया, जो प्रखंड के बगौरा गांव स्थित आंबेडकर से पुरानी बाजार होते हुए न्यू बाजार सहित गांव का भ्रमण किया। कैंडल मार्च के दौरान युवा सुरेंद्र राय व अनिल चौधरी ने कहा कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने या केवल हमारे देश की बेटियों के साथ नहीं हो रहा बल्कि देश की आबरू के साथ जघन्य अपराध हो रहा है, जिसके लिए सरकार को कठोर से कठोर कानून बनानी चाहिए।

मौके पर संजय यादव, मंजय कुमार राम, राजेश भगत, मृत्युंजय कुशवाहा, जितेंद्र राम, उमेश राम, विकास राम, सुशील कुमार, ज्योति कुमारी, चंचल कुमारी, प्रियंका कुमारी, मंजू देवी, मुकेश राम, लवंगी देवी, जई राम, मनी कुमारी, ललन राम, सोनू कुमार, रतन कुमार प्रमोद कुमार, धनंजय कुमार, शैलेश राम, बीरू रावत, अर्जुन राम, कृष्णा राम, राजन राम, कन्हैया रावत, संतू राम, विनय राम, मंटू राम आदि शामिल थे।

वहीं आंदर प्रखंड़ कार्यालय परिसर में युवा एकता ग्रुप के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया तथा पीड़िता को न्याय तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। कैंडल मार्च में पिटू कुशवाहा, इंजीनियर आशीष कुमार,सचिव राज हुसैन, आकाश कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, विनय कुमार, डॉ. सुनील कुमार भगत, मोनू कुमार, जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024