Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान सदर से बब्लू यादव फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार : ज़फर अहमद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम सिवान सदर की विधान सभा अपनी उम्मीदवारी का घोषणा कर दी है। सीवान जिला निवासी कौशल किशोर यादव उर्फ बब्लू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 2015 का पिछला चुनाव सीवान विधानसभा क्षेत्र 105 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। जन कल्याण की भाव और साफ़ सुथरी समाजिक छवि होने के कारण ही आज उन्होंने नेताजी की पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सदस्यता ली है। उनका यह मानना है कि ऐसे पार्टी के साथ चल कर ही जन कल्याण के कार्यों को किया जा सकता है जहां जाति धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नही होता।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ज़फ़र अहमद का मानना है कि जाती धर्म के नाम पर समाज में भेदभाव का माहौल पैदा किया जाता रहा है और ग़लत तरीक़े की राजनीति कर युवाओं को भटकाने की कोशिश हमेशा से की जाती रही है ताकि रोज़गार, शिक्षा,स्वास्थ,पलायन,भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर से उनका ध्यान हटाया जा सके ताकि पीड़ित वर्ग अपनी आवाज उठा नहीं पायें और सत्ता के लोभी राजनीतिज्ञ उन्हें 15 साल बनाम 15 साल की भाँति भटकाते रहें। आज एक बात बिलकुल ही साफ़ है,चुनाव का समय है,जनता जनार्दन ही सबकुछ होती है,ख़ासतौर से युवा वर्ग,छात्र छात्राएँ,किसान एकत्रित होकर एक बेहतर विकल्प चुनें वरना आने वाले समय में ना तो समाजवाद रहेगा और ना ही राष्ट्रवाद और आने वाली पीढ़ी के लिए हर तरफ़ केवल नफ़रत ही नफ़रत होगा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष परवेज़ आलम,गोरेयाकोठी विधानसभा उम्मीदवार रामायण सिंह,गोपाल गुप्ता, रबीन्द्र पंडित, अवधेश कुशवाहा, रमेश कुमार, दरोग़ा प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026