Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पोखरा में नहाने गया युवक डूबा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवादा और कैथवली के बीच स्थित जीन बाबा पोखरा में शनिवार की देर शाम स्नान कर रहे पांच युवकों में एक युवक डूब गया। वहीं एक युवक को बचा लिया गया। तीन अन्य युवक भी सुरक्षित बाहर आ गए। डूबे हुए युवक की तलाश के लिए लिए ग्रामीण पोखरा में हाथ पैर मार रहे थे। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और डूबे युवक की तलाशी के लिए दरौली से गोताखोर को बुलाया, खबर प्रेषण तक डूबे युवक का सुराग नहीं मिल सका था। बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के कविता निवासी फूल मोहम्मद का पुत्र मोहम्मद अफजल (19) अपने साथियों के साथ दो किलोमीटर दूर बभनौली पंचायत के नवादा और कैथवली के बीच स्थित जीन बाबा के पोखरा में स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका एक साथी डूबने लगा। बचाव के लिए अफजल आगे बढ़ा और डूब गया। स्नान कर रहे सभी चारों युवक तैर कर बाहर निकल गए। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण उमड़ पड़े। पूर्व सरपंच युगल राम डूबे हुए युवक का भाई समेत कई ग्रामीण पोखरे में कूद पड़े और घंटों उसे ढूंढते रहे,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। दरौली गोताखोरों को बुलाने के लिए फोन किया गया। देर शाम तक गोताखोर नहीं पहुंचे थे। अफजल टाउन उच्च विद्यालय से विगत वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिया था और अनुत्तीर्ण रहा था। उसके पिता फूल मोहम्मद दोहा कतर में काम करते हैं। चार महीने पहले वे दोहा कतर गए हैं। पुत्र के डूबने से मां जहांआरा का रो-रो कर बुरा हाल है अफजल तीन भाइयों में सबसे बड़ा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026