परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरोदेई प्रखंड के विजयीपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृपाल सिंह का निधन शनिवार हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर समाजसेवी और सनातन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम कृपाल सिंह शिक्षक होने के साथ-साथ सकारात्मकता के साथ समाज को सही दिशा देने कार्य करते थे, जो हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य केके सिंह, दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, प्रशांत कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह, हरिकांत सिंह, रामेश्वर सिंह, शिवजी यादव, पूर्व मुखिया उमेश मल्ल आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा पचरुखी मंडल अध्यक्ष संतोष आडवाणी के बड़े भाई वीरेंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका निधन संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल स्वजनों के साथ हैं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…