परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ी निवासी सीताराम मिश्र के रूप में हई है। बताया जाता है कि सीताराम मिश्र शनिवार की रात कहीं जा रहे थे। तभी तेनुआ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तथा घायल वृद्ध को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई। जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतक का फोटो कई जगहों पर मोबाइल मीडिया पर डाला गया था। फोटो की पहचान कर स्वजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान किए। इसके बाद स्वजन द्वारा थाना में आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया। इसके बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…