मैरवा

छापेमारी में चोरी की बोलेरो समेत चार वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर चोरी की एक बोलेरो तथा तीन बाइक बरामद की है। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी की है। पुलिस की इस सफलता से मैरवा थाना क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हो सकेगा। गत कुछ महीने के अंदर एक दर्जन से अधिक बाइक और कई चार पहिया वाहन की चोरी हुई थी। पुलिस मान रही है कि इस गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी के बाद क्षेत्र से वाहनों की हुई चोरी का भी सुराग मिल सकेगा और वाहन चोरी की घटना पर अंकुश लग जाएगा। इस संदर्भ में बताते हैं कि गिरफ्तार किए गए तीन में से दो पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में दरौली थाना क्षेत्र के पतौआ बुजुर्ग का रवि सिंह, मैरवा थाना क्षत्र के इंग्लिश गांव के विशाल कुमार सिंह और वृंदावन बरासो का मनीष कुमार शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026