परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वा पंचायत की महिला मुखिया सरोज देवी व उनके परिजनों के साथ बीते 15 अगस्त की सुबह झंडोत्तोलन के दौरान पंचायत भवन परिसर में पंचायत के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट की. मामले में सिपार निवासी शशिभूषण प्रसाद की पत्नी व खेढ़वां पंचायत की मुखिया सरोज देवी के बयान पर सोमवार को कांड संख्या 359/20 दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में पंचायत के खेढ़वा निवासी दिलीप सिंह व गोलू सिंह समेत 10 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज करने, झंडा उखाड़ने व देवर के साथ मारपीट करने के अलावे चेन, नगदी व सरकारी कागजात छीन लेने का आरोप लगाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…