मैरवा

नहर किनारे झाड़ी में अज्ञात किशोरी का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के चित्तमठ गांव में नहर किनारे झाड़ी में अज्ञात किशोरी का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान करने और उसे देखने के लिए काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग उमड़ पड़े, लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी। उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। शिनाख्त छुपाने की नीयत से अपराधियों ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वारकर जख्म बना दिए थे किशोरी जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुई थी। वह दुपट्टा लगाए हुए थी। पैर में सैंडल था। जींस पैंट के बेल्ट खुले हुए थे। इसे देख समझने में लोगों को यह देर नहीं लगा कि बदमाशों ने उसके साथ हत्या करने के पहले जोर जबरदस्ती भी की होगी। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी। शव के पास एक पुराना दाब, खून लगा गमछा, शराब की खाली बोतलें और कुछ दूरी पर एक हवाई चप्पल देखा गया। नहर के पास झाड़ी में किशोरी का शव होने की सूचना कुछ लोगों ने नौतन थाना और मैरवा थाना को दी। सबसे पहले नौतन थाने के पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंची, लेकिन पुलिस ने देखा कि घटनास्थल मैरवा थाना क्षेत्र में है। इसके बाद मैरवा पुलिस भी वहां पहुंच गई। वेशभूषा के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतका को किसी आर्केस्ट्रा में काम करने वाली मान रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024