Gopalganj News in Hindi

पकड़ी श्रीकांत गांव में फसल क्षति से परेशान किसानों ने कृषि कर्मियों के विरुद्ध किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के उचकागांव प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत अंतर्गत पकड़ी श्रीकांत गांव में लगातार तीन दिनों से जारी बेमौसम आंधी, पानी और ओलावृष्टि से ताबाह हुए गेहूं की फसल से आक्रोशित किसानों द्वारा प्रखंड कृषि कर्मियों के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले में श्रीराम राय, जय प्रकाश राय, सुरेंद्र राय, गोधन राय, रामाकांत राय, रामेश्वर राय, प्रकाश कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, शंभू यादव, लल्लू यादव सहित काफी संख्या में किसानों का कहना था कि मौसम के असामयिक अतिवृष्टि के कारण प्रखंड के किसानों को काफी विलंब से अपने गेहूं और सरसों आदि फसलों की खेती करनी पड़ी।बुआई के बाद जैसे ही खेतों में गेहूं और सरसों की फसल ने दाना देना शुरू किया। उसी दौरान तेज आंधी के साथ आई बारिश ने फसलों की पैदावार को पूरी तरीके से घटा कर रख दिया।

वही फसल तैयार होने पर जैसे ही किसानों द्वारा अपनी फसल को काटना शुरू किया गया तो लगातार तीन दिनों से हो रही तेज आंधी पानी और ओलावृष्टि के कारण खेतों में तैयार फसल गिरकर जमींदोज हो चुकी है। खेतों में कटी गेहूं की फसल अब खेत में ही अंकुरण देना शुरू कर दिया है। जिससे किसानों की लागत के बावजूद अच्छी पैदावार नहीं मिलने से किसानों की कमर टूट गई है। इस दौरान आक्रोशित किसानों का कहना था कि प्रखंड में तैनात कृषि कर्मियों द्वारा क्षेत्र से फसल क्षति की गलत रिपोर्टिंग करने के कारण उचकागांव प्रखंड के किसानों के साथ-साथ जिले के 13 प्रखंडों को फसल क्षति का लाभ नहीं मिल सका है।

सरकार द्वारा गोपालगंज जिले के लिए फसल क्षति के लिए आवेदन करने की तिथि निकालने के बावजूद भी उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के किसान फसल क्षति का आवेदन नहीं कर सके। जिससे किसान सरकार से मिलने वाले फसल क्षति से भी वंचित रह गए हैं। इस दौरान आक्रोशित किसान गलत फसल क्षति रिपोर्ट भेजने वाले संबंधित कृषि कर्मियों को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024