दरौंदा

बाइक सवार अपराधियों ने पेंशनधारी से छीना 49 हजार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा समीप अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे एक पेंशनधारी से 49 हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के दर्शनी निवासी सह पेंशनधारी केदार नाथ सिंह मंगलवार को दारौंदा पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते से 49 हजार रुपये की निकासी कर दारौंदा बाजार में टेंपो से अपने पुत्र संतोष सिंह के लालासाह पोखरा स्थित एसबीआई सीएसपी जा रहे थे। जैसे ही टेंपो से वे उतरे पीछा से एक अपाची पर सवार दो अपराधियों ने रुपये भरे थैला उनके हाथ से झपटा मार छीन लिया और पूरब की ओर फरार हो गए। घटना के बाद वे चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचते अपराधी भागने में सफल हो गए। इस मामले में पीड़ित केदारनाथ सिंह ने बताया कि घर में मजदूर काम कर रहे हैं, जिन्हें रुपये देने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। घटना की सूचना दारौंदा पुलिस को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि यहां पुलिस चौकी भी जहां हमेशा पुलिस बल तैनात रहते हैं, बावजूद इसके अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026