Siwan News

दुष्कर्म से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी को सुनवाई के पश्चात दोषी

परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बीके शुक्ल की अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी को सुनवाई के पश्चात दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक ललन राम से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभियुक्त डॉ. विजय कुमार को भादवि की धारा 376 एवं पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महादेवा ओपी अंतर्गत एक गांव की एक लड़की बीमार रहने की वजह से अपने को चिकित्सा के लिए डॉ. विजय कुमार के क्लीनिक पर 15 जून 2016 को पहुंची। संध्या के समय चिकित्सक ने उसे देखा तथा उसे एक इंजेक्शन भी दिया। तत्पश्चात चिकित्सक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ मुंह काला किया। उक्त घटना क्रम की बातें पीड़ित ने अपनी बहन को बताया। तत्पश्चात दूसरे दिन महिला थाने में अभियुक्त चिकित्सक डॉ. विजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत ने मामले के एकमात्र अभियुक्त को कांड का दोषी पाते हुए सजा के लिए तिथि निर्धारित कर दिया। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार ने बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024