परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना में रामाशंकर ओझा, उनका पुत्र आशुतोष ओझा, अभिषेक कुमार ओझा व दुसरे पक्ष के अन्य लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन में हुई मारपीट की घटना में त्रिभुवन प्रसाद, छोटू प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी, राजेंद्र प्रसाद की पत्नी सुगिया देवी, मंटू प्रसाद, कृष्ण कुमार प्रसाद सहित अन्य घायल हो गए। जबकि उत्तर प्रदेश बलिया जिले के धराहरा गांव के गोरखनाथ व भागर गांव के जनार्दन प्रसाद घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…