परवेज अख्तर/सिवान: नगर पुलिस ने नवलपुर के गोला घाट से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंधवारा निवासी मुस्लिम मियां का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्म्द अरमान है। पुलिस ने उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान घाट पर एक युवक द्वारा हाथ में हथियार लहराने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि एक युवक कमर में हथियार लिए खड़ा था। बाद में उसे पकड़कर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उनके कमर के दाहिने तरफ रखा लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे थाने लायी जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…