परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के शेरपुर गांव में मंगलवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चाइनीज भगाओं देश बचाओ के तहत चाइनीज सामान का पूर्ण बहिष्कार किया गया तथा नारेबाजी के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर विदेशी सामानों के उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। चाइनीज एवं विदेशी सामानों की जलाया गया। इस मौके पर संकल्प लिया कि मैं इस बार दीपावली में मिट्टी वाले दिए जलाएंगे। बाजार में चाइनीज या विदेशी सामान यथा झालर बत्ती देखते हैं वह हम लोग नहीं खरीदेंगे। देश में कुम्हार द्वारा बनाया गया दीया ही जलाएंगे आदि संकल्प लिया गया। चाइनीज सामान जलाकर विरोध करने वालों में जलेश्वर प्रसाद, मुनिया देवी, रीता, रितेश कुमार,भजन साह, रमण सिंह, मनमोहन सिंह, जाधव लाल सिंह, नेहा कुमारी, सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी, सारिका कुमारी, दीपा कुमारी,वंदना कुमारी आदि शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…