Siwan News

पॉलीथिन पर प्रतिबंध को ले नप ने शुरू किया जागरूकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान : पॉलीथिन बैन की घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने 24 अक्टूबर से नगर परिषद क्षेत्र में पूर्ण रुप से पॉलीथिन प्रतिबंधित करने को ले होर्डिंग लगा कर पूरे नगर में जागरूकता फैलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जैसे ही पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा कि गई उसके तत्काल बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा अपने क्षेत्र में पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प ले लिया।उन्होंने बताया इसके लिए क्षेत्र में जगह जगह होर्डिंग लगा कर व टीमें गठित कर घर घर संपर्क कर लोगों को यह बताया जा रहा है की कोई भी व्यक्ति पॉलीथिन में कोई भी सामान खरीदता है या बेचता है, दोनों दोषी माने जाएंगे और दोनों को इसके लिए दंडित किया जा सकता है। ईओ ने बताया कि अलग-अलग टीमों को क्षेत्र में लगाने के पश्चात मेरे द्वारा स्वयं जगह जगह पर जाकर के इसके प्रचार प्रसार का निरीक्षण किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026