परवेज अख्तर/सिवान : बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने धनौती जीन बाबा के समीप शनिवार की देर शाम जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देख उसे पटना रेफर कर दिया। घायल युवक नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव निवासी पवन सोनी है। बताया जाता है कि पवन अपने घर से सिवान आया था लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी,टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद ऑटो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरे ऑटो से सिवान से घर जा रही घायल युवक की मां ने अपने बेटे को घायल देख शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालात गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…