Categories: पटना

बिहार में ओमिक्रॉन के लिये गए थे 32 सैंपल जिसमें 25 मरीज मिले….पटना में 2235 नए संक्रमित

पटना: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को 25 लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। 32 लोगों के सैंपल जांच में यह मामला सामने आया। इससे पहले पटना में एक ओमिक्रोन पीड़ित मरीज की पुष्टि हुई थी। दोपहर 12 बजे आई रिपोर्ट में पटना के NMCH के और 18 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए। इससे सबकी चिंता बढ़ती जा रही है।

इधर, पटना में रविवार को कुल 2235 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 65 फॉलोअप है और 294 ऐसे हैं, जो राज्य के अन्य जिलों के हैं। लेकिन पटना में जांच कराई है। पटना में कुल नए संक्रमितों की संख्या 1914 है।

बीते एक सप्ताह के अंदर बिहार के 350 डॉक्टर से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। सुबह NMCH में नौ मरीजों को एडमिट किया गया। इसमें 25 साल के कम उम्र के 3 लोग हैं। तीसरी लहर में बच्चों और युवकों को ज्यादा खतरा हो रहा है।

एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार तीसरी लहर का पीक फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा। प्रशासन का दावा है कि अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक की पर्याप्त व्यवस्था की गई। पटना एयरपोर्ट पर आज कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गो एयर के 8 कर्मचारी और 4 विमान यात्री शामिल हैं। संक्रमित मिले यात्रियों में 2 दिल्ली और 2 मुंबई से पटना पहुंचे थे। सभी को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।

बिहार में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का रिकार्ड टूटने लगा है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4526 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें अकेले पटना जिले में 1956 कोरोना संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो राज्य में मात्र आठ दिन में 13201 नए संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर करीब 45 प्रतिशत तेज है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026