भगवानपुर हाट

11 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म,आरोपी फरार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर महिला थाना पहुंची जहां एएसपी के समक्ष पीड़ित बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद एएसपी ने तुरंत बच्ची के मेडिकल जांच के आदेश दिया। महिला थाना के पदाधिकारी तुरंत पीड़िता बच्ची को लेकर रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे और रात में तैनात चिकित्सक डॉ. मिताली से जांच कराया। जहां चिकित्सक ने उसका एक्सरे कराने को कहा। रात में एक्सरे के लिए पुलिस पदाधिकारी पीड़िता को लेकर भटकते रहे। क्योंकि सदर अस्पताल में एक्सरे की सुविधा को बंद कर दिया गया। वहीं थोड़ी देर बाद पीड़िता का सदर अस्पताल के पास ही एक एक्सरे सेंटर में एक्सरे कराया गया। मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर बताया है कि एक साल से वह अपने मायके में रहती है और उसके पति लखनऊ रह कर काम करते हैं। उनकी पुत्री 11 वर्षीय जो 5 वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ गांव के ही दिपू महतो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024