Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तेज रफ्तार गाड़ी ने दो वर्षीय मासूम को रौंदा

परवेज अख्तर/सिवान : बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहे एक दो वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सदर अस्ताल में पहुंचे परिजनों ने जब चिकित्सकों से उसकी जांच कराई तो बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव निवासी मुन्ना राम का पुत्र आर्यन बताया जाता है। वहीं घटना के बाद से गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार है। मृत बच्चे की मां आशा ने बताया कि शाम में उनका बेटा घर के दरवाजे पर ही खेल रहा था तभी चैनपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कमांडर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इलाज के लिए परिजनों ने बाइक से उसे सीधे सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं बच्चे के मृत घोषित होने के बाद परिजनों उसके शव को लेकर वापस लौट गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026