Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुःखद: बरहन गोपाल में तेज रफ्तार बाइक ताड़ के पेड़ से टकराई, एक की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव स्थित पंचमंदिर के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां बाइक चालक युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बरहन गोपाल निवासी परमेश्वर राम के रूप में हुई। स्थानीय लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज खबर प्रेषण तक चल रहा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

घायलों में उक्त गांव निवासी रामाज्ञा राम का पुत्र रामबाबू और रामराज राम का पुत्र संतोष राम है। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक सिवान से घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही परमेश्वर राम की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परमेश्वर की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024