Siwan News

कचहरी दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- कचहरी दुर्गा मंदिर के सामने विशाल कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में एक विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।आयोजित विशाल भंडारे में भक्तगण बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पौराणिक ग्रंथों में अन्य दान को महादान बताया गया है। भंडारा समाज में समरसता पैदा करता है जिसमें जात पात धर्म का भेद मिट जाता है । सभी धर्मों में यज्ञ या किसी कार्यक्रम के समापन पर भंडारा के महत्व को बताया गया है पद्मपुराण के सृष्टिखंड में एक कथा में है। जिसमें विदर्भ राजा तपस्या करके ब्रह्मलोक पहुंच जाते है। लेकिन उन्होंन जीवन में अन्न दान नहीं किया होता, इसलिए उन्हें भोजन नहीं मिलता। आयोजकों का मानना है कि नवरात्रि के मौके पर प्रसाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कठिनाई ना हो। भंडारे का आयोजन नवरात्रि के नवमी तथा बिजय दशमी आयोजित की जाएगी।जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक संख्याा में भक्तगण भंडारे में पधारे तथा प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि कि भंडारे का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े पैमाने पर कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजित भंडारे में समस्त महादेवा के युवा वर्ग श्रद्धालुओं के सेवा में लगेंगे। महिला श्रद्धालुओं के लिए कुछ अलग व्यवस्था की गई है। ताकि महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने में किसी भी प्रकार का कठिनाई न हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026