गोपालगंज से आई शराब छापेमारी में 137 बोतल बंटी बबली तथा 10 लीटर देसी चूलाई शराब बरामद

चखनी घाट से दो शराबी गिरफ्तार

गोपालगंज: विजयपुर पुलिस की सहायता से गोपालगंज से आई शराब की विशेष छापेमारी के दश्ता दल ने थाना क्षेत्र के मठिया मूसहर टोली के अभिषेक भगत के घर के पास के एक गेहूं के खेत से 137 बोतल बंटी बबली तथा 10 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया। छापेमारी में तस्कर मठिया गांव का अभिषेक भगत फरार हो गया। दिनभर पुलिस छापेमारी करती रही । थाना क्षेत्र के माडर घाट, सिहपुर मुसहर टोली, हरदिया मुसहर टोली, कई चिमनी भट्ठा तथा मठिया मूसहर टोली में 1 दर्जन से अधिक पुलिस बल के जवान व चौकीदारों ने छापा मारकर शराब बरामद कर लिया ।वहीं यूपी से शराब पीकर आ रहे दो लोगों को शराब सेवन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया जिनका मेडिकल चेकअप कराने के पश्चात गोपालगंज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराबियों में थाना क्षेत्र के सुखलाल छापर गांव का रमेश नट है तथा दूसरा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना के महजिदिया गांव का रामदयाल मुसहर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026