गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक प्राइवेट स्कूल से वेतन लेकर जा रहे स्कूल वैन चालक की पिटाई कर दी गयी. उसे मारते पीटते हमलावर उसके घर तक ले गये, जहां उसे बचाने आयी दो महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. साथ ही 51 हजार रूपए भी छीन लिये गये. मामले को लेकर स्थानीय थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव निवासी रत्नेश कुमार भोरे प्रखंड कार्यालय के पास ही एक स्कूल का वैन चलाता है.
स्कूल से वेतन के मद एक हजार रूपए उसे मिले थे, जिसे लेकर वो अपने घर जा रहा था कि मिश्रौली गांव में बनियाछापर गांव के ही छोटन राम, विशाल राम घेर कर उसे रॉड आदि से मारकर घायल कर दिये. इसी क्रम में रत्नेश कुमार वहां से भाग कर अपने घर चला गया. वहां भी पीछा करते वो पहुंचे और फिर मारपीट करने लगे. रत्नेश को बचाने आयी उसकी मां विद्यावती देवी और दादी मरछिया देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. साथ ही घर में रखे 51 हजार रूपये भी छीन लिये गये. मामले को लेकर विद्यावती देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…