Categories: पटना

पथ निर्माण के इंजीनियर के घर निगरानी के छापा में14 लाख नगद व डेढ़ किलो सोना-चांदी बरामद

पटना: बिहार के निगरानी अन्‍वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर कौन्तेय कुमार के घर पर छापा मारा है। ब्यूरो ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज करते हुए की है। इंजीनियर के पटना के मैनपुरा स्थित नित्यानंद अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई छापेमारी में निगरानी टीम ने करीब 14 लाख रुपए कैश, आधा किलो सोना एवं एक किलो चांदी के साथ जमीन में निवेश के कई दस्तावेज तथा करीब आठ बैंक पास बुक बरामद किए हैं। इसके अलावा इंजीनियर के अन्‍य ठिकानों पर भी छापामारी जारी है।

सूत्रों के अनुसार पटना के गुलजारबाग पथ निर्माण प्रमंडल में तैनात इंजीनियर कौन्तेय कुमार पर निगरानी की नजर लंबे समय से थी। मंगलवार को सबूत जुटाने के बाद निगरानी की टीम ने डीएसपी एसके मौआर के नेतृत्व में उनके घर पर छापेमारी कर दी। पटना के मैनपुरा स्थित इंजीनियर के पटना के दो घरों व कार्यालय में छापामारी जारी है। बताया जा रहा है इंजीनियर ने अपनी वैध आय के अलावा दो करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर रखी है।

विदित हो कि इन दिनों निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में लगा है। इंजीनियरों की बात करें तो बीते महीने बिहार राज्‍य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता रविंद्र कुमार के ठिकानों पर हुई छापेमारी में एक किलो सोना और चार किलो चांदी बरामद की गई थी। करीब दो सप्‍ताह पहले हाजीपुर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति प्रसाद श्रीवास्तव के पटना के रुकनपुरा तिलक नगर सिथत अपर्णा मेंशन स्थित घर पर भी निगरानी की टीम ने छापेमारी की थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026