Categories: पटना

डबल मर्डर: अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी व पोते की हत्या

मोतिहारी: रक्सौल शहर के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी कपिलदेव सर्राफ व उनके पोते चंदन सर्राफ की सोमवार देर शाम अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। भतीजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी की मौत रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में हो गई।

इसके पहले जख्मी स्वर्ण व्यवसायी के बयान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन बदमाशों के द्वारा गोली मारने की बात वे कह रहे थे। दो बदमाशों को पहचानने की बात भी कही थी। घटना का कारण रक्सौल का भूमि विवाद बताया है।

रक्सौल डीएसपी ने बताया कि बदमाशों की खोज के लिये एसआईटी का गठन किया गया है। छापेमारी जारी है। इसके पहले जख्मी अवस्था में व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि रक्सौल से अपनी सोने चांदी की दुकान बंदकर गांव पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना बाइक से जा रहे थे। उनके साथ पोता भी था। इसी दौरान बहुअरवा डीबनीटोला के बीच बांध सड़क पर घात लगाये अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पोते की मौत हो गयी।

वारदात के बाद कपिलदेव सरार्फ को गंभीर स्थिति में रक्सौल डंकन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रक्सौल के एसआरपी अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पलनवा थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सीमा की घेराबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026