पटना: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। निगरानी ब्यूरो पटना में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पटना के गुलजारबाग डिवीजन के कार्यपालक अभियंता कौन्तेय कुमार के आवास पर रेड जारी है। अब तक 10 लाख नकद के अलावा कई फ्लैट के कागजात मिले हैं। निगरानी ब्यूरो ने करीब दो करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना में छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि बोरिंग रोड के कृष्णा अपार्टमेंट में भी एक फ्लैट का पता चला है।
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में स्थित पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियर के घर यह छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की टीम यह कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना में जिस इंजीनियर के घर छापेमारी चल रही है, वह मोतिहारी में पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में हैं और इनके खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने एक करोड़ 76 लाख से अधिक आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…