Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर में मकान से डेढ़ लाख नकद सहित 15 लाख के गहने की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ समीप द्विवेदी मॉर्केट स्थित एक घर से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने डेढ़ लाख नकद सहित 14 लाख रुपए के जेवरात, बर्तन, एटीएम कार्ड व मोबाइल की चोरी कर ली। जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामले में पीड़ित अनिल कुमार दूबे ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अनिल दूबे ने बताया कि रात्रि 12 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मेरा पुत्र इंदूशेखर द्विवेदी घर पर नहीं था। पुरुष सदस्य में घर पर केवल मैं ही था।

सभी दरवाजा बंद कर घर में उपस्थित लोग अपने-अपने कमरे में सोये थे। सुबह जब आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देख भौंचक रह गया। मकान के सभी कमरे खुले हुए थे। पत्नी से पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जताई। गहने की कीमत करीब 12 लाख, कपड़ा कीमत दो लाख तथा मोबाइल की चोरी कर ली थी और सभी सामान गायब थे। चोरी में सोने का मंगल सूत्र, सोने की चार चुड़ी, सोने की दो चेन, सोने की आठ अंगुठी, एक हीरे की अंगुठी, कान की दो बाली, चांदी का बर्तन, दो एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, साड़ी व एक लाख पचास हजार नकद शामिल हैं। वहीं जांच के बाद नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। मकान के अंदर से खिड़की को खोल देना यह हैरानी में डाल रहा है। जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024