Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा पुलिस की निष्क्रियता: राम अवतार हत्याकांड में 20 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को ले संदिग्ध ठिकानों पर हो रही है छापेमारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
13 सितंबर की रात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के करसौत मध्य विद्यालय के समीप महाराजगंज के हरकेशपुर निवासी रामअवतार महतो की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता कमल महतो ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड मामले में अबतक करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। इसके बावजूद अबतक राम अवतार हत्याकांड में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। पुलिस संदेहात्मक ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि 13 सितंबर की रात्रि पसीवर बाजार से लौटते समय अपराधियों ने चाकू से गोदकर रामअवतार महतो की हत्या कर दी थी तथा उसके मित्र गांव के ही सफी अहमद के पुत्र अलियास अहमद को चाकू से मारकर घायल कर दिया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल का इलाज पटना में चल रहा है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को ले संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026