Siwan News

राजद कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की नाकामियों पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के दरबार रोड़ स्थित राजद जिला कार्यालय व्हाइट हाउस में शनिवार को जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की। इस दौरान सभी प्रकोंष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमिटी को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हिना शहाब ने कहा कि लोगों का अब झूठ बोलने वाली पार्टी व जुमले बाजों की सरकार से मोहभंग हो गया है। साथ ही महागठबंधन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया है। साथ ही कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। केवल आवश्कता है एनडीए की केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार की नाकामियों तथा उनके जनविरोधी कार्यों को जनता के बीच बताने की। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार घोटालों की सरकार है। इसने नोटबंदी तथा जीएसटी के द्वारा जनता को कमरतोड़ महंगाई के दलदल में झोंक दिया है। सभी लोग इस सरकार की कार्यशैली से परेशान हैं। साथ ही कहा कि भाजपा के पास झूठ और अफवाहों की पूंजी हैं। विधायक सत्यदेव सिंह ने कहा कि आज के माहौल में सवर्ण इस सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुके है। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी इस सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंकने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान एनडीए छोड़ कर आए विपिन कुशवाहा तथा सुधा यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी तथा हिना शहाब ने दोनों को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर लीलावती गिरि, ओसिहर यादव, नंदजी राम, उमेश कुमार, मो. मोबीन, ललन यादव, चंद्रमा पासवान, अशोक राय, अरविंद गुप्ता, अजय चौहान, रंजीत यादव, चंद्रिका राम, दारोगा खान, हरेन्द्र सिंह पटेल, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रमा पासवान, अनिल यादव, लालबाबू चौधरी, अजय जायसवाल गुड्डू, मुन्ना चौधरी, विजय जायसवाल, धनंजय कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव, जमाल अहमद, प्रमोद कुमार, अशोक राय आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026