परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड प्रशासन ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर लगातार डंडा चल रहा है. प्रखंड के सभी क्षेत्रों में सेक्टर पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में जुट गये है. डीएम अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर जेएसएस सह सेक्टर पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी व एएसआइ संतोष कुमार की टीम ने बुधवार को प्रखंड के तेतहली बाजार, बड़हरिया बाजार, धनाव आदि में लॉकडाउन पालन नहीं करने व बिना मास्क के 18 लोगों का चालान काटा गया.
उन लोगों से प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से नौ सौ जुर्माना वसूला गया. उनमें दुकानदार, बाइक चालक, ग्राहक, गैरजरूरी काम से घुमने वाले लोग शामिल हैं. सेक्टर पदाधिकारी श्री मांझी ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि घरों में सुरक्षित रहें. अनावश्यक रुप से बाहर नहीं निकलें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…