हसनपुरा

हसनपुरा में करंट लगने के बाद नदी में डूबा किशोर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग स्थित दहा नदी पुल पर स्नान करने के दौरान करंट के चपेट में आने के बाद 18 वर्षीय युवक डूब गया. वह उसरी बुजुर्ग निवासी लक्ष्मण साह का 18 वर्षीय पुत्र विजय कुमार है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की अपराह्न एक बजे विजय अपने दोस्तों के साथ पुल से कूद कर नदी में स्नान कर रहा था. तभी स्नान के दौरान पुल के सहारे गये बिजली के केबल के चपेट में आकर नदी में डूब गया. उसके बाद वह नदी में डूब गया.

यह दृष्य देखते उनके अन्य मित्रों की होश उड़ गयी. वह चिल्लाते हुये नदी बाहर निकल कर विजय के घर सूचना की. सूचना के बाद परिजन पुल पर आये तो देखा कि विजय का चपल पुल के किनारे पड़ा हुआ था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दहा नदी पुल पहुंच कर मामले की जांच की. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे है. वह पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था. सामाचार लिखे जाने तक दहा नदी में विजय की खोजबीन जारी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026