परवेज अख्तर/सीवान:
शहर के सराय ओपी थाने के हरदियां मोड़ पर एक व्यक्ति के घर में 10 एवं 11 दिसंबर की हुयी चोरी की घटना के 12 दिनों बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं करना सराय ओपी के थानाध्यक्ष गोपाल जी पांडेय को महंगा पड़ गया. डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडेय द्वारा मंगलवार को पीड़ित द्वारा एफआईआर दर्ज करने के पुन: अनुरोध किये जाने के बाद मामलें की जांच की गयी. जांच में डीएसपी ने पीड़ित व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को सत्य पाया गया. डीएसपी के रिपोर्ट पर एसपी अभिनव कुमार ने सराय ओपी के थानेदार गोपाल जी पांडेय को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है. घटना के 12 दिन बाद एसपी के आदेश पर सराय ओपी थाने में राजन कुमार चौबे के घर हुयी चोरी की घटना की एफआईआर दर्ज हुयी.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…