परवेज अख्तर/सिवान :- नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिवान शाखा से रुपए निकाल कर ले जा रहे हैं एक वृद्ध से उच्चके ने 20 हजार नगद सहित एटीएम , बचत खाता, आधार और मोबाइल ले उड़े .इस संबंध में वृद्ध महादेवा मिशन निवासी परमेश्वर सिंह ने नगर थाना में आवेदन दिया है .उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिवान से 25 हजार निकालकर अपने कपड़े के थैले में रखा था.
जेपी चौक पर आने के बाद कपड़ा खरीदने के लिए एक दुकान में गया .दुकान से बाहर निकलने के बाद अपने पुत्र की डीकी में रुपए का थैला रख नारियल का पानी पी रहा था. तब तक दो युवकों ने हमें बातों में उलझा कर डिक्की से कपड़े के थैले में रखे रुपए निकाल कर फरार हो गया .यह सारा करतूत स्थानीय दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और पुलिस आवेदन के बाद मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…