परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बलहां अली मर्दनपुर गाँव में इमामे हुसैन के याद में मनाये जाने वाले शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस इस बार ऑनलाइन होंगे. देशभर में कोरोना महामारी से अनलॉक-4 चल रहा जिसमे सभी धार्मिक स्थल एवं धार्मिक आयोजनो पे रोक लगायी गयी है. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नियम का अनुपालन करते हुए इस बार ऑनलाइन शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस 26 अगस्त को होगा. इस जलसे का आयोजन बलहां जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुजामा के नेतृत्व में किया जायेगा. जिसमें देशभर और राज्यभर से ओलमा व शोहरा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव जुड़ेंगे ऑनलाइन फेसबुक पेज अपना हाशमी चैनल पे रात्रि 8 बजे से लाइव कार्यक्रम शुरू किया जायेगा.
जलसे का एनाउंसर कारी एजाज़ सिवानी एवं मास्टर शाहनवाज़ सिवानी के नेतृत्व में किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से मौलना गुलाम अहमद रज़ा सिवानी, मौलना शरजील रज़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. शायरे हिंदुस्तान जमशेद साहिल बरेलवी,अख्तर ज़ेया मुजफ्फरपुरी,अहमद व असजद रज़ा शायरे इस्लाम शाद मुजफ्फरपुरी,अरशद इकबाल सिवानी,तौशिफ रज़ा सिवानी, हाफ़िज़ ज़ाकिर हुसैन आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे .अपना हाशमी चैनल के निदेशक कैफ हाशमी के द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…